Thursday, May 28, 2015

मेरे हमसफ़र

मेरे हमसफ़र




मेरे हमनसी मेरे हमसफ़र ,तुझे खोजती है मेरी नजर
तुम्हें हो ख़बर की न हो ख़बर ,मुझे सिर्फ तेरी तलाश है

मेरे साथ तेरा प्यार है ,तो जिंदगी में बहार है
मेरी जिंदगी तेरे दम से है ,इस बात का एहसास  है

तेरे इश्क का है ये असर ,मुझे सुबह शाम की ना  ख़बर
मेरे दिल में तू रहती सदा , तू ना दूर है और ना पास है

ये तो हर किसी का खयाल है ,तेरे रूप की न मिसाल है
कैसें कहूँ  तेरी अहमियत, मेरी जिंदगी में खास है

तेरी झुल्फ जब लहरा गयी , काली घटायें छा गयी
हर पल तुम्हें देखा करू ,आँखों में फिर भी प्यास है


मदन मोहन सक्सेना

Monday, May 25, 2015

या फिर ये खेल ऐसे ही चलता रहेगा (गुर्जर आंदोलन)


 



मुझे नहीं पता
कि उनका ये आंदोलन जायज है या नहीं
इसका फैसला तो  कानूनबिदों और न्यायलय को करना है

लेकिन इस आंदोलन से जिस आम जनता को समस्या हो रही है 
उसको समझने के लिए कोई तैयार नहीं है 
ना ही रेलये अपनी जिम्मेदारी निभा रही है 
सिबाय
विशेष रिफंड काउंटर, हेल्पलाइन तथा सहायता बूथ की व्यवस्था 

करके अपने कर्तब्यों की इतिश्री कर ली 
राज्य  सरकार भी कोई प्रभाबी कदम नही उठा पा रही है 
पहले पंजे की सरकार थी और अब कमल की है 
लेकिन आंदोलन से निपटने का तरीका एक सा ही है 
जनता की परेशानियों से किसी को कोई सरोकार नहीं है 
गर्मी के दिन 
बच्चो की छुट्टियों  का मौसम 
चार चार महीने पहले से रिजर्वेशन करबाए हुए आम जनता (रेल यात्री)
और अब 
ट्रैन कैंसिलेशन की सौगात 
रेलबे ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी किनकी है 
रेलवे पुलिस की 
रेलवे की 
राज्य सरकार की 
या फिर 
देश के गृह मंत्री की 
ऐसी घटनाओं का संघान स्वता न्यायलय क्यों नहीं लेता है 
सब ने आँख बंद कर के 
मानों  देश की जनता को 
नयी नयी परेशानी देने का मन बना लिया है 
क्या इसका कोई 
समाधान नहीं है 
कोई भी आकर समूह में 
सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करले 
और अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 
आम देश की जनता को 
परेशानी में डाल दे 
और पूरा प्रशाशन कोमा में बना  रहे 
कब बदलेगी ऐसी स्थिति 
और बदलेगी भी या नहीं 
या फिर ये खेल ऐसे ही चलता रहेगा 
और निजाम बदलेंगें 
पर ब्यबस्था नहीं बदलेगी। . 

मदन मोहन सक्सेना
 

 
 
 
 
 
 

 

Thursday, May 21, 2015

भारत के दुर्गम तीर्थस्‍थल

भारत के दुर्गम तीर्थस्‍थल

शिखर जी: झारखंड के गिरीडीह ज़िले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित शिखरजी या श्री शिखरजी या पारसनाथ विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है। 1,350 मीटर (4,430 फ़ुट) ऊंचा यह पहाड़ झारखंड का सबसे ऊंचा स्थान भी है, पारसनाथ पर्वत विश्व प्रसिद्ध है। यहां देश भर से हर साल लाखों जैन धर्मावलंबियों आते हैं। गिरीडीह स्टेशन से पहाड़ की तलहटी मधुवन तक 14 से 18 मील दूर है। पहाड़ की चढ़ाई और उतराई की यह यात्रा करीब 18 मील की है, जो बेहद दुर्गम होती है।







 पावागढ़: गुजरात की प्राचीन राजधानी चंपारण के पास स्थित पावागढ़ मंदिर वडोदरा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। पावागढ़ मंदिर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। काफी ऊंचाई पर बने इस दुर्गम मंदिर की चढ़ाई बेहद कठिन है। अब सरकार ने यहां रोप-वे सुविधा उपलब्ध करवा दी है।



 नैनादेवी : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थति नैनादेवी देवी शिवालिक पर्वत श्रेणी की पहाड़ियो पर स्थित देवी मंदिर है। यह देवी के 51 शक्ति पीठों में शामिल है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां जाने का मार्ग दुर्गम है। हालांकि अब तो यहां उड़्डनखटोले, पालकी आदि की भी व्यवस्था है। यह समुद्र तल से 11000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।



बद्रीनाथ: उत्‍तराखंड में अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नाम के दो पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित बद्रीनाथ देश के महत्‍वपूर्ण तीर्थ स्‍थल में से एक है। गंगा नदी की मुख्य धारा के किनारे बसा यह तीर्थस्थल हिमालय में समुद्र तल से 3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भगवान विष्णु की प्रतिमा वाला वर्तमान मंदिर 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके पश्चिम में 27 किमी की दूरी पर स्थित बद्रीनाथ शिखर कि ऊंचाई 7,138 मीटर है। यहां पहुंचने की यात्रा भी बेहद दुर्गम है। हर साल यहां लाखों लोग पहुंचते हैं। 

गंगोत्री और यमनोत्री: गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों ही उत्तरकाशी जिले में है। यमनोत्री समुद्रतल से 3235 मी. ऊंचाई है और यहां देवी यमुना का मंदिर है। तीर्थ स्थल से यह एक कि. मी. दूर यह स्थल 4421 मी. ऊंचाई पर स्थित है। दुर्गम चढ़ाई होने के कारण श्रद्धालू इस उद्गम स्थल को देखने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाते। यहां पांच किलोमीटर की सीधी खड़ी चढ़ाई है। इसी तरह गंगोत्री गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगाजी का मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र में बर्फीले पहाड़,ग्लेशियर,लंबी पर्वत श्रेणियां,गहरी घाटियां,खड़ी चट्टानें और संकरी घाटियां हैं। यह भी काफी दुर्गम है। इस स्थान की समुद्र तल से ऊंचाई 1800 से 7083 मीटर के बीच है। 





 वैष्‍णोदेवी : वैष्‍णो देवी जम्मू-कश्‍मीर के कटरा जिले में आता है। यह हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्‍थल है। यह मंदिर 5,200 फ़ीट की ऊंचाई और कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। कटरा समुद्रतल से 2500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। माता के मंदिर में जाने की यात्रा बेहद दुर्गम है। कटरा से 14 किमी की खड़ी चढ़ाई पर मां वैष्‍णोदवी की गुफा है। हालांकि अब हेलीकॉप्‍टर से भी आप यहां पहुंच सकते हैं। सर्दियों में यहां का न्यूनतम तापमान -3 से -4 डिग्री तक चला जाता है और इस मौसम से चट्टानों के खिसकने का खतरा भी रहता है। 




 हेमकुंड साहेब : हेमकुंड साहेब सिखों का पावनधाम है। यहां पहुंचने की यात्रा बहुत ही दुर्गम है। यह तकरीबन 19 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा है। पैदल या खच्‍चरों पर पूरी होने वाली यात्रा में जान का जोखिम भी होता है। गहरी खाई से सटी इस यात्रा में यात्रियों का अक्‍सर गिरने का डर बना रहता है।पिछले साल खाई में गिरने से ही तकरीबन दो दर्जन यात्रियों की मौत हो गई थी। 





 अमरनाथ : अमरनाथ बेहद ही दुर्गम और प्रमुख तीर्थस्थल है। श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में 135 किलोमीटर दूर यह तीर्थस्‍थल समुद्रतल से 13600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ की यात्रा बेहद दुर्गम प्राकृतिक परिस्थितियों से होकर गुजरती है। यहां तापमान अक्‍सर माइनस 1 में चला जाता है और यहां बारिश, भूस्‍खलन कभी भी हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील और संदिग्ध मानी जाने वाली यात्रा के लिए पहले पंजीयन कराना होता है जबकि बीमार और कमजोर यात्री अक्‍सर इस यात्रा से लौटा दिए जाते हैं। इस यात्रा पर भारत सरकार की पूरी नजर होती है और भारतीय सेना के जवान यहां 24 घंटे श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहते हैं। 





 कैलाश मानसरोवर : यह भारत के सबसे दुर्गम तीर्थस्‍थानों में से एक है। सन् 1962 में चीन से युद्ध के बाद चीन ने इसे भारत से कब्‍जे में ले लिया। पूरा कैलाश पर्वत 48 किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 4556 मीटर है। इस तीर्थस्‍थल की यात्रा अत्यधिक कठिन यात्राओं में से एक यात्रा मानी जाती है। इस यात्रा का सबसे अधिक कठिन मार्ग भारत के पड़ोसी देश चीन से होकर जाता है। इस यात्रा के बारे में कहा जाता है कि वहां वे ही लोग जा पाते हैं, जिन्‍हें भोले बाबा स्‍वयं बुलाते हैं। यह यात्रा 28 दिन की होती है। हालांकि अभी तक इस्तेमाल होने वाला लिपुलेख दर्रा बहुत दुर्गम माना जाता रहा है और केवल युवा लोग ही यह यात्रा कर पाते थे जबकि निर्बल, अशक्त बुजुर्ग के लिए यह जान का जोखिम लेने के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि इसी साल से चीन के उत्‍तराखंड से ही नाथुलादर्रे का मार्ग खोल देने से यह यात्रा अब आसान हो गई है, लेकिन फिर भी यह उतनी आसान नहीं है।






Wednesday, May 20, 2015

अलबिदा बा

  अलबिदा बा     
   टीवी की जानीमानी अभिनेत्री और दर्शकों की 'बा' सुधा शिवपुरी का आज सुबह निधन हो गया. वे 78 वर्ष की थी. वे लोकप्रिय टीवी सीरीयल 'क्‍योंकि सास भी कभी बहु थी' में 'बा' के किरदार में नजर आई थी और इसके बाद उनके फैंस उन्‍हें इसी नाम से जानते थे.



14 जुलाई 1937 को मध्यप्रदेश के इंदौर में पैदा हुईं सुधा शिवपुरी ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी बीमार मां को मदद देने के लिए बहुत कम उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था। 1977 में प्रदर्शित बासु चटर्जी की फिल्म 'स्वामी' उनकी पहली फिल्म थी।
इस तरह उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। जिसके बाद उन्होंने 'इंसाफ का तराजू', 'सावन को आने दो', 'विधाता', 'पिंजर', और 'माया मेमसाब' जैसी यादगार फिल्मों में काम किया।
सुधा शिवपुरी ने 1968 में एक्टर ओम शिवपुरी के साथ शादी की। ये तब की बात है, जब उनके पति संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने एक थियेटर कंपनी शुरू की। 1990 में पति की मौत के बाद सुधा ने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया की तरफ रुख किया और उन्होंने 'मिसिंग', 'रिश्ते' और 'सरहदें बंधन', जैसे टीवी शो में काम किया।
लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक 2000 में प्रोड्यूसर एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिला। इसमें उनके द्वारा निभाया गया 'बा' का किरदार घर-घर में लोकप्रिय हुआ।एकता कपूर के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कुलमाता की भूमिका निभाने वाली सुधा ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है, जिसमें ‘मिसिंग’, ‘रिश्ते’, ‘सरहदें’ और ‘बंधन’ शामिल हैं। उन्होंने ‘शीशे का घर’, ‘वक्त का दरिया’, ‘दमन’’, ‘संतोषी मां,’, ‘यह घर’, ‘कसम से’ और ‘किस देश में है मेरा दिल’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।  उनका एक बेटा और बेटी है.सुधा शिवपुरी ने कई स्‍टार परिवार अवार्ड्स भी अपने नाम किये थे. भगबान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिबार को संकट की इस घड़ी  में धैर्य दे   

Friday, May 15, 2015

एक मुक्तक (तुम्हीं हो )

एक मुक्तक (तुम्हीं  हो )


मेरा पहला प्यार तुम्हीं  हो 
सच्चा प्यारा यार तुम्हीं हो 
तन में साँसें जब तक मेरे 
जीबन का आधार तुम्हीँ  हो 

मदन मोहन सक्सेना