Monday, November 2, 2015

नीली झील सी आँखों में दुनियाँ का नजर आना


नीली झील सी आँखों में दुनियाँ  का  नजर आना


अपना दिल कभी था जो, हुआ है आज बेगाना
आकर के यूँ चुपके से, मेरे दिल में जगह पाना 
दुनियाँ  में तो अक्सर ही ,संभल  कर लोग गिर जाते 
मगर उनकी ये आदत है कि  गिरकर भी सभल जाना

आकर पास मेरे फिर धीरे से यूँ मुस्काना
पाकर पास मुझको फिर धीरे धीरे शरमाना
देखा तो मिली नजरें फिर नज़रों  का झुका जाना 
ये उनकी ही अदाए  हैं ये मुश्किल है कहीं पाना

जो वातें  रहती दिल में है ,जुबां पर भी नहीं लाना
वो  लम्बी झुल्फ रेशम सी और नागिन सा लहर खाना
वो  नीली झील सी आँखों में दुनियाँ  का  नजर आना
बताओ तुम कि दे दूँ क्या ,अपनी नजरो को मैं नज़राना ……।




काब्य प्रस्तुति :   
मदन मोहन सक्सेना